निगम के एक रुपए स्टोर पर खरीददारी करने पहुंचे लोग:किसी ने कपड़े, जूते तो किसी को मिल गई मिक्सी, सस्ता सामान पाकर खुश हुए लोग

📅 Published: December 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

नगर निगम की तरफ से शहर के सेक्टर 38 सी के रानी झांसी भवन में एक रुपए स्टोर खोला गया। एक दिन के लिए खोले गए इस स्टोर पर जरूरतमंद लोगों ने खूब सामान लिया और वह खुश नजर आए। किसी को यहां से गर्म कपडे़, किसी को जूते और किसी को किताबें मिली हैं। सामान लेने के बाद लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इससे लोगों की सहायता होती है और वेस्टेज भी नहीं होती है कई लोग अपने बच्चों के लिए किताब और कापियां लेकर गए हैं। डडूमाजरा की महिला को मिक्सी मिली तो वह खुशी के मारे फूले नहीं समा रही थी। लोगों के लिए सबसे ज्यादा कपड़े और जूते ही यहां पर उपलब्ध थे।
कई साल से इस तरह दिया जाता है सामान
नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने बताया कि नगर निगम की तरफ से पहले भी इस तरह के आयोजन किए जाते हैं और पिछले कई वर्ष से सस्ता सामान मुहैया करवाया जा रहा है। इससे शहर के जरूरतमंद लोगों को जरूरत का सामान मुहैया हो जाता है। सबसे ज्यादा फायदा उन जरूरतमंद बच्चों को होता है जो किताबें या कापियां नहीं खरीद पाते हैं। घरों से आता है फालतू पड़ा हुआ सामान शहर निवासी घर में पड़ें हुए फालतू कपड़े, इलेक्ट्रानिक सामान, कंप्यूटर, एलसीडी, गर्म कपड़े आदि सामान नगर निगम के कलेक्शन सेंटर पर पहुंचाते हैं। कपड़ों को साफ करवाकर और सामान की मरम्मत कर प्रत्येक वर्ष इसे एक रुपए स्टोर के नाम से डिस्पले कर दिया जाता है और लोगों को जिस चीज की जरूरत होती है वह इसे ले जाते हैं। इससे नगर निगम को भी आमदनी भी होती है। नगर निगम की तरफ से लगाए जाने वाले एक रुपया स्टोर की शुरुआत 10:45 मिनट से हो जाएगी। इसका उद्घाटन मेयर हरप्रीत कौर बबला की तरफ से किया जाएगा और नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार विशेष तौर पर शामिल रहेंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *