नूंह जिले के गांव शिकरावा के रहने वाले शाहबाज अहमद का टी 20 में चयन होने से पुरे मेवात में खुशी की लहर है। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले चौथे T-20 से पहले टीम इंडिया में शामिल स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल तबीयत खराब होने की वजह से बाकी बचे दो मुकाबले से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह टीम इंडिया की टी-20 टीम में अचानक बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद की एंट्री हुई है। 5 इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव 31 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल में अभी तक 3 टीमों के साथ खेल चुके हैं। वहीं शाहबाज के पास 5 इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव भी है। बाएं हाथ के स्पिनर ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने अब तक कुल 114 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 1355 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाते हुए 73 विकेट चटकाए हैं। 2020 से 2023 तक RCB के लिए खेले आईपीएल की बात करें, तो शाहबाज अहमद 2020 से लेकर 2023 तक RCB के लिए खेले। इसके बाद वो सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने और आईपीएल 2025 में वो लखनऊ सुपर जायन्ट्स की तरफ से खेले। आईपीएल के 58 मैचों में खेलते हुए उन्होंने 545 रन बनाए और 22 विकेट झटके। मेवात के लोगों में खुशी की लहर आज T-20 मैच लखनऊ में खेला जाएगा, वहीं अंतिम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 दिसंबर को खेला जाएगा। मेवात के लोगों में इस बात को लेकर खुशी की लहर है। मेवात के क्रिकेट प्रेमी उम्मीद कर रहे हैं कि शाहबाज को खेलने का मौका मिले। जिसमें वह शानदार प्रदर्शन करेंगे। शाहबाज भारत के लिए 3 वनडे और 2 टी-20 खेल चुके हैं। आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अक्टूबर 2023 में खेला था।
नूंह के शाहबाज अहमद का T-20 में चयन:अक्षर पटेल तबीयत खराब होने से मिला मौका, लखनऊ में मैच आज
📅 Published: December 17, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
