शहर में लावारिस कुत्ते कितने हैं, इनका सर्वे करने का जिम्मा चार एजेंसियों को दिया जाएगा। ये एजेंसियां सर्वे करने के बाद बनने वाले दो बड़े शेल्टरों का संचालन भी करेंगी। एजेंसियों का चयन करने के लिए प्राधिकरण जल्द टेंडर जारी करेगा। उच्चतम न्यायालय ने कुछ दिन पहले स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बस अड्डों जैसी सार्वजनिक जगहों से लावारिस कुत्तों को हटाने के लिए आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर में सेक्टर-35 मोरना बस डिपो, सेक्टर-38ए स्थित बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड, सेक्टर-21 ए नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-39 जिला अस्पताल सेक्टर-39, सेक्टर-30 चाइल्ड पीजीआई के अलावा अन्य स्थान शामिल हैं। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि इन सार्वजनिक जगहों से लावारिस कुत्तों को हटाने के लिए उनकी संख्या तय की जानी जरूरी है। इसके लिए पूरे शहर में लावारिस कुत्तों का सर्वे करवाया जाएगा। यह सर्वे चार एजेंसी करेंगी। सार्वजनिक जगहों पर कुत्तों की संख्या बताएगी
प्राधिकरण को ये एजेंसी अपने क्षेत्र के हिसाब से सार्वजनिक जगहों, गांव और सेक्टर की रिपोर्ट लावारिस कुत्तों की संख्या के साथ में देंगी। इस रिपोर्ट से प्राधिकरण को सार्वजनिक जगहों से लावारिस कुत्तों को उठाकर शेल्टर होम ले जाने में मदद मिलेगी। इससे लावारिस कुत्तों की संख्या का सटीक आंकड़ा भी प्राधिकरण के पास उपलब्ध हो जाएगा। टेंडर के जरिए होगा चयन
अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण सर्वे के लिए चार एजेंसियों का चयन टेंडर के जरिए करेगा। इनसे हिंसक प्रवृत्ति के कुत्तों की जानकारी भी मिल जाएगी। ऐसे कुत्तों को सेक्टर और गांव से प्राधिकरण की टीमें शेल्टर होम ले जाएंगी। वहां पर इनको एंटी रैबीज का इंजेक्शन दिया जाएगा और नसबंदी भी की जाएगी।
नोएडा में कुत्तों की संख्या का सर्वे करेगी एजेंसियों:टेंडर जारी कर होगा चयन, सार्वजनिक स्थानों से हटाए जाएंगे कुत्ते
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
