नोएडा में साइबर फ्रॉड के 31.67 करोड़ कराए वापस:दो साल में 2,073 फ्रॉड को पकड़ा, 4,401 फोन नंबर कराए बंद, 52 करोड़ कराए फ्रीज

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

नोएडा में साइबर फ्रॉड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विगत दो साल में नोएडा पुलिस ने फ्राड किए गए 31 करोड़ 67 लाख 64 हजार रुपए वापस कराए। साथ ही करीब 52 करोड़ 85 लाख 87 हजार रुपए फ्रीज कराए गए। इसके अलावा अक्टूबर 2023 से नवंबर 2025 तक कुल 2,073 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं फ्राड में शामिल 4,401 मोबाइल नंबर और 453 आई एमईआई को ब्लॉक कराया गया। दो लाख स्टूडेंट को किया जागरूक
पुलिस उपायुक्त (साइबर) श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि ‘साइबर जागृत भारत’ अभियान के तहत कमिश्नरेट साइबर क्राइम पुलिस ने अब तक 02 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को विभिन्न विद्यालयों को ऑनलाइन जोड़कर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस अभियान के दौरान स्टूडेंट्स व कॉलज , स्कूल स्टाफ को साइबर हाइजीन, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग, फिशिंग, डाटा थेफ्ट, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध एवं अन्य जोखिमों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा लिंक से किया जागरूक
आरडब्ल्यूए सेक्टर और एओए सोसाइटी में तीन लाख नागरिकों को साइबर सुरक्षा लिंक साझा करते हुए समूह बनाकर जागरूक किया गया। विभिन्न व्यवसायिक संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों को भी विशेष अभियान चलाकर साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिससे लोग जागरूक हो रहे है। और साइबर फ्राड केस कम हो रहे है। हालांकि अब भी लोग जागरूकता की कमी के चलते अपना पैसा लापरवाही से फ्राड के हाथ दे रहे है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *