नोएडा में 1.70 करोड़ की ठगी में एक गिरफ्तार:डिजिटल अरेस्ट कर की गई थी ठगी, बैंक खातों को कराया गया था फ्रीज

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले लोगों को खाता प्रोवाइड कराने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया। इसके लिए ठग को खाते में आई रकम का 10 प्रतिशत मिलता था। साइबर पुलिस ने दिल्ली से दीपक को गिरफ्तार किया है। इसके खाते में डिजिटल अरेस्ट कर 1.70 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पैसा ट्रांसफर किया गया था। इस मामले में तीन साइबर ठग पहले की गिरफ्तार हो चुके है। 16 सितंबर को थाना साइबर क्राइम नोएडा में एक मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें साइबर अपराधियों ने पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट किया और स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताते हुए यह कहकर डराया किया गया कि आपके मोबाइल फोन का प्रयोग “नरेश गोयल स्कैम”में अवैध गतिविधियों के लिए हुआ है। इसी बहाने वीडियो कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट कर उसे गिरफ़्तारी का डर दिखाते हुए 1 करोड़ 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कराया गया। बदमाशों ने बताया कि उसके बैंक खाते में ठगी की धनराशि प्राप्त होती थी, जिसे वह अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम के माध्यम से निकाल लेते थे। इसके बदले उसे लगभग 10% कमीशन मिलता था। यह भी स्वीकार किया कि वह अपना बैंक खाता किराए पर अन्य लोगों को उपलब्ध कराता था। घटना में प्रयुक्त बैंक खाते के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से कुल 03 शिकायतें दर्ज हैं। अभियुक्त दीपक के खाते में एक लाख रुपए आए थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *