थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा शेयर मार्केट में निवेश कर लाभ कमाने का झांसा देकर 5.6 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से साइबर अपराध में शामिल 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनके नाम साहब सिंह और नीरज हुई है। साइबर पुलिस ने बताया कि 30 अक्टूबर को सेक्टर-50 निवासी एक महिला ने शिकायत दी कि उसे एक वॉट्सऐप ग्रुप जोड़कर शेयर मार्केट में निवेश का झांसा दिया। ठगों ने पहले महिला को मुनाफा दिखाया और पैसे रिटर्न किए। विश्वास में लेने के बाद महिला ने ठगों के बताए खाते में पैसा ट्रांसफर करना शुरू किया। महिला ने 5.6 करोड़ अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए। जब पैसे निकालने के लिए कहा तो महिला को ग्रुप से बाहर कर दिया। साइबर सेल ने बैंक खातों को फ्रीज कराया। जिसमें साहब सिंह के खाते में 65 लाख 27 हजार 404 रुपए आए थे। ‘एनसीआरपी पोर्टल’ उक्त बैंक खाते के खिलाफ 22 शिकायतें दर्ज है। साहब सिंह ने ये पैसा निकालकर अपने मेरठ निवासी साथी नीरज को सौंपा। इस काम के लिए उसे कमीशन मिला। बताया गया कि उसका साथी नीरज, चालू बैंक खातों को अपने एक अन्य साथी चरणजीत को उपलब्ध कराया था। जिसके बताए अनुसार सभी लोग यह कार्य करते थे और धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि इन्हीं खातों में आती थी। इस अवैध गतिविधि में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को उसके अनुसार अपना-अपना कमीशन मिलता था।
नोएडा में 5.6 करोड़ की ठगी में दो गिरफ्तार:65.27 लाख खाते में आए थे, निवेश का दिया था झांसा, खातों को किया गया फ्रीज
📅 Published: November 28, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
