पंचकूला पुलिस ने पकड़ा तस्कर, 2 लाख की स्मैक बरामद:आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर, सप्लाई चेन का पता करने मे जुटी पुलिस

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 52 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 नवंबर को गश्त के दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पंचकूला के सेक्टर-14 क्षेत्र में एक युवक हेरोइन के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 के इंचार्ज इंस्पेक्टर दलीप सिंह की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान मोहित उर्फ बोई पुत्र रामजी, निवासी सेक्टर-20 पंचकूला के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 52 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसे कब्जे में लेकर आरोपी को काबू किया गया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 2 लाख रुपये है। रिमांड में पता कर रहे सप्लाई चेन : DCP डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सैक्टर-14 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी नशा कहां से लेकर आया था, किसे सप्लाई करने वाला था या स्वयं इसका सेवन करता था। पुलिस नशे की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *