पंचकूला में पुलिस ने चंडीगढ़ मार्का शराब से भरी एक कार को बरामद किया है। शराब तस्करी कर ले जा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो करनाल का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।शनिवार रात चंडीमंदिर थाना पुलिस टीम ने सेक्टर-23 में घग्गर किनारे नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक वैग्नार कार को रोककर जांच की गई। कार से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। करनाल का रहने वाला है आरोपी पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान करनाल जिले के कुंजपुरा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी आनंद के रूप में हुई है। वह कार में शराब की पेटियां लेकर करनाल जा रहा था। कार से मिली 20 पेटी रॉयल स्टैग और 72 बीयर कैन कार की तलाशी के दौरान पुलिस को चंडीगढ़ मार्का रॉयल स्टैग शराब की 20 पेटियां, अंग्रेजी ब्रांड 9 ONE WHISKY की 5 पेटियां और वाइल्ड प्रीमियम मार्का की 72 बीयर कैन मिलीं। कुल मिलाकर लगभग 300 शराब की बोतलें और 72 बीयर कैन बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, बरामद व्हिस्की की बोतलों पर कोई बैच नंबर दर्ज नहीं था। आरोपी से चल रही है पूछताछ चंडीमंदिर थाना के जांच अधिकारी एएसआई सुनील दत्त ने बताया कि आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी। आरोपी से पूछताछ जारी है।
पंचकूला पुलिस ने पकड़ी चंडीगढ़ मार्का शराब, बीयर:तस्करी में लगा करनाल का युवक अरेस्ट; कार से 31 पेटियां बरामद हुई
📅 Published: December 14, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
