पंचकूला में धरने की परमिशन नहीं दे रहा प्रशासन:असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती मामला; 24 को शाह का कार्यक्रम, उसके बाद आने को बोला

📅 Published: December 18, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के पंचकूला में शांतिप्रिय धरने को लेकर कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्राेफेसर भर्ती के कैंडिडेट को परमिशन नहीं मिल रही है। 11 दिसंबर को उन्होंने प्रशासन से परमिशन मांगी थी। परमिशन के लिए जरूरी सभी विभाग की क्लियरेंस आ गई है लेकिन पुलिस विभाग अभी परमिशन नहीं दे रहा है। पंचकूला में हरियाणा लोक सेवा आयोग ऑफिस के सामने 11 दिसंबर को कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर इंग्लिश विषय भर्ती के फेल हुए कैंडिडेट ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद वे वहां पर धरना शुरू करना चाहते थे। जिस पर सेक्टर-5 पुलिस ने उन्हें नोटिस दिया था। नोटिस में कहा गया था कि वे पहले धरना स्थल के लिए परमिशन लेकर आए। 5 लोगाें से लिए एफिडेविट कैंडिडेट ने उसी दिन डीसीपी पंचकूला को आवेदन देकर शांतिपूर्वक धरने के लिए परमिशन मांगी। परमिशन के लिए संपूर्ण जिम्मेदारी को 5 लोगों से एफिडेविट भी लिए गए। जिसके बावजूद अब उनकी परमिशन को रोका जा रहा है। एक कैंडिडेट विकास ने पूरे मामले को लेकर वीडियो भी जारी किया है। जिसमें उसने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। 24 को है अमित शाह का कार्यक्रम पंचकूला में 24 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम है। वहीं 18 से 21 दिसंबर के बीच चंडीगढ़ में विधानसभा सत्र चल रहा है। जिसके चलते प्रशासन इस दौरान किसी भी विवाद का जाेखिम लेना नहीं चाहता है। जिसके चलते कैंडिडेट को यहां धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है। क्या है विरोध की वजह.. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा इंग्लिश विषय की इस भर्ती में कुल 2143 कैंडिडेट्स में से केवल 151 ही पास हुए हैं, जबकि भर्ती के लिए 613 पद निर्धारित हैं। कैंडिडेट के 10 प्रतिशत और पदों के 25 प्रतिशत युवा भी क्वालिफाई नहीं होने पर अब इसके पैटर्न पर सवाल उठाए जा रहे हैं। HPSC ने सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट में 35 प्रतिशत अंक का क्राइटेरिया बनाया है, जिसका युवा अब विरोध कर रहे हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *