हरियाणा के पंचकूला में रविवार को 8 फीट लंबा अजगर निकल आया। अजगर निकलने के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया। चौंकी गांव में रविवार को अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को भेजी गई। जिस पर वन विभाग का कर्मचारी लियाकत अली खान मौके पर पहुंचा। लियाकत अली खान ने मौके पर अजगर को रेस्क्यू किया। अजगर की लंबाई करीब 8 फीट मिली। सुरक्षित जंगल में छोड़ा वन विभाग कर्मचारी लियाकत अली खान ने बताया कि अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। मौसम बदलने के समय ऐसे जंगली जीव आबादी वाले एरिया में आ जाते हैं। वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर सुरजीत ने बताया कि इस तरह से अगर कोई जंगली जीव सामने आता है तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग की टीम को दें। शनिवार को शहर में आ गया था तेंदुआ पंचकूला शहर के सेक्टर-6 एरिया में तेंदुआ घुस आया था। एक निर्माणाधीन मकान में तेंदुआ घुसने की सूचना पर टीम पहुंची लेकिन उसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी। जिसके चलते ड्रोन मंगवाया गया। ड्रोन की सहायता से उसकी लोकेशन पता लगाने का प्रयास किया गया तो वह दीवार फांदकर जंगल की ओर भाग गया।
पंचकूला में निकला 8 फीट लंबा अजगर:वन विभाग ने किया रेसक्यू, जंगल में छोड़ा, कर्मचारी बोले-जंगली जानवर दिखने पर तुरंत सूचना दें
📅 Published: December 28, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
