पंचकूला में महिला को बातों में उलझाकर उतरवाए जेवर:PTM से लौट रही थी घर, इलाज के बहाने रोका, फिर जेवर लेकर हुए गायब

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के पंचकूला में 3 बदमाशों ने एक बार फिर से महिला को बातों में उलझाकर उसके गहने उतरवा लिए। महिला बेटे के स्कूल में पीटीएम से लौट रही थी। महिला की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पंचकूला के सेक्टर-19 निवासी महिला सरस्वती ने बताया कि उसका बेटा व बेटी पंचकूला सेक्टर-20 के संस्कृतिक स्कूल पढ़ते हैं। 29 नवंबर को वह बच्चों के स्कूल में पीटीएम के लिए गई थी। वहां से घर के लिए निकली तो वहां मौजूद 3 युवकों ने उसे बातों में लगा लिया। उसे कहने लगे कि परेशान लग रही हो, परेशानी दूर कर देते हैं। वे बातों में लगाकर उसे साइड में ले गए। जहां पर कानों के टॉप्स, हाथ में पहनी चांदी की अंगूठी उतरवा कर रख दिए। तीनों बदमाशों ने उससे एक पत्ता दिया और उसे दूर फैंक कर आने को बोला। जब वह पत्ता फैंक कर लौटी तो वहां से तीनों युवक उसके जेवर लेकर वहां से जा चुके थे। चल रही है जांच : ASI कुलदीप पंचकूला सेक्टर -20 थाना के ASI कुलदीप ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उन्होंने धारा 316(2),318(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार बताई गई जगह के आसपास वाले एरिया में CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं। 2 दिन पहले एक और महिला के साथ वारदात सेक्टर-16 बुढ़नपुर निवासी महिला रामदेवी ने बताया कि वह सेक्टर-10 की कोठियों में साफ-सफाई का काम करती है। 27 नवंबर की शाम करीब चार बजे वह अपने काम से लौट रही थी। जब वह सेक्टर-16 में शराब के ठेके के पास पहुंची, तो वहां तीन नौजवान लड़के मिले। उनमें से एक ने कहा कि “आंटी, आप बीमार लग रही हो, हमारे साथ चलो, हम आपकी बीमारी ठीक कर देंगे।” इसी बहाने से उन युवकों ने उसके गहने उतरवा लिए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *