हरियाणा के पंचकूला में चोरों ने एक रिटायर्ड कर्नल के घर को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी से चोरों की पहचान के प्रयास में लगी है। पंचकूला निवासी सरबजीत सिंह, जो रिटायर्ड कर्नल हैं, ने बताया कि वह अप्रैल 2025 से अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रह रहे हैं। उनका एक मकान सेक्टर-17, पंचकूला में है। उन्हें जब घर में चोरी की सूचना मिली तो वे तुरंत पंचकूला पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि वहां से नकदी और जेवरात चोरी हो चुके हैं। चोरी हुए कीमती जेवर और नकदी पीड़ित के अनुसार, घर से चार हीरे जड़ित सोने की अंगूठियां, मूंगा जड़ी जेंट्स सोने की अंगूठी, चांदी के चार सिक्के, मोर डिजाइन की चांदी की सॉर क्लिप, विभिन्न आकार की पांच चांदी की प्लेटें, 40 ग्राम चांदी के सिक्के, 15 अन्य चांदी के सिक्के, कीमती रत्न – माणिक, पन्ना और नीलमणि, चांदी की एक जोड़ी पायल और करीब ₹75,000 नकद चोरी हुए हैं। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी एएसआई चिरंजीलाल, थाना सेक्टर-14, पंचकूला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
पंचकूला में रिटायर्ड कर्नल के घर से जेवर-कैश चोरी:हैदराबाद में रहता है परिवार; पड़ोसियों ने फोन पर दी वारदात की सूचना
📅 Published: December 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
