पंचकूला में व्यापारी से 10 लाख रुपए का फ्रॉड:चंडीगढ मोटर मार्किट में ट्रांसपोर्ट का काम, बुक स्कैन कांट्रेक्ट देकर लगाया चूना

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के पंचकूला में व्यापारी के साथ परिचित ने ही 10 लाख रुपए का फ्रॉड कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन खातों की जांच चल रही है, जिसमें रकम ट्रांसफर हुई है। पंचकूला के सेक्टर-25 की केंद्रीय विहार सोसाइटी निवासी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उसका चंडीगढ मोटर मार्किट में ट्रांसपोर्ट का काम है। उसके पास सुनील शर्मा नाम का व्यक्ति करीब दस साल से आ रहा था। उसने बताया कि वह सार वेव सॉल्यूशन कंपनी में बतौर सेल्स डायरेक्टर काम करता है। कम्पनी ने एक स्कैनिंग प्रोजेक्ट अमेरिका से लिया है। हम इस प्रोजेक्ट के तहत लोगों को स्कैनिंग करने का प्रोजेक्ट दे रहे हैं।
बुक स्कैनिंग प्रोजेक्ट के नाम पर फंसाया प्रोजेक्ट में आपको 30 हजार पन्नों की किताबें दी जाएगी जो आपको स्कैन करने के बाद पैन ड्राईव में डालकर वापिस कम्पनी में जमा करवानी है। जिसके बदले कम्पनी आपको 2,33,301 रुपए बतौर मेहनताना देगी। जिसके लिए आपको कम्पनी में 5,07,500 रुपए की राशि बतौर जमानत सार वेव सॉल्यूशन कम्पनी के खाते में जमा करवानी पडे़गी । उसके बाद सुनील शर्मा ने मुझे लालच देकर अपनी बातों में फंसा लिया। सिक्योरिटी के नाम पर लेते गए पैसे मैंने उसके कहे अनुसार जमानत की राशि जमा करवाई। उसके बाद मुझे प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद 2,33,301 रुपए मिल गए। अगला प्राेजेक्ट मुझे दिया गया तो उसके लिए भी इसी प्रकार जमानत राशि ली गई। इसी प्रकार से उन्होंने मेरे साथ 10 लाख 24 हजार रुपए का फ्रॉड कर दिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *