पंचकूला सिविल अस्पताल में हड़ताल का दूसरा दिन:कल अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर तड़पते रहे मरीज, केंद्रीय मंत्री के काफिले में बिना डॉक्टर एंबुलेंस

📅 Published: December 9, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंचकूला सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार को आज दूसरे दिन भी रहेगी। डॉक्टरों की नाराजगी दूर करन के लिए विभाग की ओर से पहले दिन कोई प्रयास नहीं हुए, जिसके कारण आज फिर वे हड़ताल पर हैं। पंचकूला सिविल अस्पताल में मेडिसिन ओपीडी में मुलाना से आए 2 डॉक्टरों व कंसलटेंट के सहारे काम चलाया जा रहा है, लेकिन सबसे अधिक दिक्कत अल्ट्रासाउंड केंद्र पर आ रही है। दर्द से तड़पते मरीजों के बावजूद उन्हें यहां पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिली। जिसके चलते मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ा। सोमवार को पहले दिन हड़ताल के बावजूद 8 डिलीवरी हुई, जिसमें से 3 सिजेरियन भी शामिल हैं। मंत्री के काफिले में बिना डॉक्टर की एंबुलेंस केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के काफिले में सोमवार को बिना डॉक्टर की एंबुलेंस दौड़ती रही। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सोमवार की शाम काे शालीमार ग्राउंड में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में सेमिनार को संबोधित करने के लिए पंचकूला आए थे। जिसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से एंबुलेंस भेजी गई, लेकिन उसमें ध्यान नहीं रखा गया कि डॉक्टर नहीं है। हड़ताल के लिए तैयारियां पूरी- PMO पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि उनके पास हड़ताल से निपटने के लिए पूरी तैयारियां हैं। पहले दिन की खामियों की समीक्षा के आधार पर आज नई व्यवस्था बनाई जाएगी। मरीजों को दिक्कत न आए, इसके लिए वे प्रयासरत हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *