पंजाब कांग्रेस का प्रदेश भर में प्रदर्शन आज:मनरेगा का नाम बदलने का विरोध, बड़े नेता रहेंगे मौजूद, राजा वड़िंग खरड़ में,

📅 Published: December 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में आज कांग्रेस की ओर से पूरे पंजाब में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इन प्रदर्शनों में सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं, पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग इस समय खरड़ में उपस्थित रहेंगे और प्रदर्शन में भाग लेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार इस बहाने गरीब लोगों के अधिकारों का हनन कर रही है। कांग्रेस ने पंजाब सरकार को ही घेरा अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि पहले मनरेगा में 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार देती थी। लेकिन भुगतान इसलिए रुके हुए हैं क्योंकि पंजाब सरकार अपना 10 प्रतिशत हिस्सा तक नहीं दे पा रही थी। अब हालात यह हैं कि कामों में भी कटौती कर दी गई है। इसका सीधा असर सड़कों की सफाई, सिंचाई और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों पर पड़ा है। लोगों को काम नहीं मिल रहा राजा वडिंग ने बताया कि पंजाब में मनरेगा के तहत मजदूरी 346 रुपये प्रतिदिन मिल रही है, जबकि 500 रुपये देने का ऐलान किया गया था। पहले 100 दिन के काम की गारंटी की बात कही गई थी, जिसे अब 125 दिन बताया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। लुधियाना जिले का उदाहरण देते हुए राजा वडिंग ने कहा कि यहां मनरेगा के तहत 1 लाख 21 हजार 123 मजदूर पंजीकृत हैं, लेकिन केवल 51 हजार 488 मजदूरों को ही काम मिला। इनमें से सिर्फ 12 परिवारों को ही 100 दिन का काम मिल पाया। उन्होंने कहा कि हालात बेहद चिंताजनक हैं और इसके लिए केंद्र और राज्य, दोनों सरकारें जिम्मेदार हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *