पंजाब के आठ जिलों में शीत लहर का अलर्ट:फरीदकोट सबसे ठंडा, कोहरा भी पड़ेगा, चंडीगढ़ सेहत विभाग की ठंड से बचने की एडवाइजरी

📅 Published: December 5, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब और चंडीगढ़ में शीत लहर चल रही है। सुबह और शाम ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। आज भी आठ जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट है। धुंध भी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो कि सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री कम रहा है। फरीदकोट राज्य में सबसे ठंडा रहा है। यहां पर तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, ठंड के मौसम को देखते हुए चंडीगढ़ सेहत विभाग ने लोगों को एक एडवाइजरी जारी की है। जितना हो सके घरों के अंदर ही रहे। जिलों में चलेगी शीत लहर मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाकों के ऊपर ऊपरी हवा में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। इस वजह से हिमाचल व जम्मू-कश्मीर से आने वाली ठंडी हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। वहीं, आज फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा, जालंधर और मोगा में शीत लहर चलेगी। सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री से 8.6 डिग्री तक पहुंच गया अगले तीन तापमान नहीं बदलेगा मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक बारिश नहीं होगी, मौसम सूखा रहेगा। राज्य के कुछ इलाकों में हल्का या मध्यम कोहरा पड़ सकता है। अगले 3 दिनों तक रात का तापमान लगभग ऐसा ही रहेगा, ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। कुछ जगहों पर ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की सर्दी को लेकर एडवाइजरी क्या न करें:

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *