पंजाब के गुरुद्वारे में बेअदबी की कोशिश का VIDEO:नशे में घुसा युवक, रुमाला साहिब खींचा, पाठी ने पकड़ा, लोगों ने पिटाई की

📅 Published: December 13, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब के फिरोजपुर जिले में श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत एक युवक गुरुद्वारा साहिब में घुस गया। उसने रुमाला साहिब को खींचने की कोशिश की। जिसके ऊपर श्री गुरूग्रंथ साहिब रखे हुए थे।हालांकि, मौके पर मौजूद पाठियों ने युवक को पकड़ लिया और बाहर ले जाकर उसकी धुनाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई और कार्रवाई शुरू की है। यह पूरी घटना गुरुद्वारे में लगे CCTV में कैद हुई है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। घटना से जुड़े PHOTOS… लोगों ने बताई घटना… पुलिस बोली- जांच के बाद कार्रवाई होगी
लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी थी। थोड़ी देर में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिसके हवाले आरोपी युवक को कर दिया गया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई है। पुलिस का कहना है कि गांव के लोगों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *