पंजाब के डीजीपी इलेक्शन कमीशन के समक्ष पेश हुए:तरनतारन उपचुनाव से जुडे़ मामले में किया था तलब, एक घंटे तक दफ्तर में रहे

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव दिल्ली में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के ऑफिस में पेश हुए हैं। उन्हें तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के दौरान कथित पुलिस दखल की शिकायतों के सिलसिले में इलेक्शन कमीशन ने बुलाया था। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। वे करीब एक घंटे तक दिल्ली में इलेक्शन कमीशन के दफ्तर में रुके। दोपहर में पहुंचे थे दिल्ली जानकारी के मुताबिक, डीजीपी दोपहर में दिल्ली पहुंचे। वह करीब एक घंटे तक चुनाव आयोग (ECI) के दफ्तर में रहे। उपचुनाव के दौरान सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार पर विपक्षी पार्टियों ने आपत्ति जताई थी। मीटिंग के बाद पंजाब के DGP बिना कुछ बोले ही आयोग के दफ्तर से निकल गए। चुनाव आयोग अभी आरोपों की जांच कर रहा है और यह तरनतारन के चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा का हिस्सा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *