पंजाब में शीतलहर चल रही है। 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री नीचे पहुंच गया। धुंध भी पड़ रही है। वहीं, आज भी राज्य में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फरीदकोट का 3 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा है। चंडीगढ़ में 6.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जालंधर और चंडीगढ़ की हवा प्रदूषित रही है। 5 दिसंबर 2025 से एक नया लेकिन हल्का पश्चिमी विक्षोभ फिर से पश्चिमी हिमालय के मौसम को प्रभावित करेगा। 8 जिलों में शीत लहर का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम शुष्क रहेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके कारण जो हवा का घुमाव (चक्रवात जैसी स्थिति) हरियाणा के पास था, वह अब दक्षिण हिमाचल प्रदेश की तरफ पहुंच गया है। हालांकि आज राजस्थान से सटे जिलों फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा, जालंधर और मानसा में कुछ स्थानों पर कोल्ड वेव चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
सभी जिलों की हवा प्रदूषित सुबह छह बजे बठिंडा और रूपनगर को छोड़कर पंजाब के सभी शहरों की हवा प्रदूषित थी। सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से अधिक था। बठिंडा और रूपनगर का AQI 76 और 63 दर्ज किए गए। जालंधर का AQI 171, खन्ना का AQI 122, लुधियाना का AQI 124, मंडी गोबिंदगढ़ 156, पटियाला का AQI 143 दर्ज किया गया। इसी तरह चंडीगढ़ सेक्टर-22 का AQI 181, मोहाली से सटे सेक्टर-53 का AQI 153 दर्ज किया गया है। हालांकि सेक्टर-25 का AQI दर्ज नहीं हो पाया है। आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम अगले 7 दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है, यानी बारिश नहीं होगी। राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम धुंध पड़ सकती है। अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान (रात का तापमान) में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। राज्य के कुछ जगहों पर ठंड की लहर (Cold Wave) चलने की भी संभावना है।
पंजाब के 8 जिलों में शीत लहर का अलर्ट:चंडीगढ़-जालंधर की हवा प्रदूषित; तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे, फरीदकोट सबसे ठंडा
📅 Published: December 3, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
