पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन घने कोहरे का यलो अलर्ट:न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब, शाम से पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होगा, आदमपुर सबसे ठंडा

📅 Published: December 12, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (12 दिसंबर) से घने कोहरे का यलो अलर्ट है। यह स्थिति लगातार तीन दिन बनी रहेगी। वहीं, आज से एक पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे ठंडा आदमपुर रहा है। यहां पर तापमान 4.0 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ का तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य तापमान से 3.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि पूरा सप्ताह मौसम ड्राई रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे इस सप्ताह मौसम विभाग के मुताबिक अब एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। एक आज शाम या 13 तारीख तक हिमालय क्षेत्रों में पहुंच जाएगा। जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 17–18 को हिमालय क्षेत्रों में पहुंचेगा। इससे मौसम पर असर पड़ेगा। वहीं, इस वजह से पहाड़ों के साथ मैदानी एरिया में ठंड बढ़ेगी। वहीं, आज हिमाचल से लगते एरिया में धुंध का अलर्ट है। इन जिलों में गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं। दिन और रात में बढ़ने लगी सर्दी अगर दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो अब उसमें भी गिरावट शुरू हो गई है। सभी जिलों का तापमान 22.1 डिग्री से लेकर 27 डिग्री के बीच पहुंच गया है। वहीं, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से लेकर 10 डिग्री तक चल रहे हैं। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री मोहाली और 6.9 डिग्री चंडीगढ़ में दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ अमृतसर में 6.7 डिग्री, लुधियाना 6.4, पटियाला 7.4, पठानकोट 6.9, बठिंडा 6.2, फरीदकोट 4.9, लुधियाना 8.3 डिग्री और होशियारपुर में 5.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आने वाले समय में ऐसा रहेगा मौसम दक्षिणी जिलों (जैसे बठिंडा, मानसा, फाजिल्का, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और फरीदकोट) में दिन का तापमान लगभग 24 से 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। राज्य के बाकी हिस्सों में यह 22 से 24 डिग्री के बीच रहेगा। इस हफ्ते दिन का तापमान ज्यादातर सामान्य या उससे थोड़ा अधिक रहने की संभावना है। इस हफ्ते राज्य में रात का तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। कुल मिलाकर, न्यूनतम तापमान सामान्य से लेकर थोड़ा अधिक रहने की उम्मीद है। हालांकि अगले 48 घंटों में रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, उसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *