पंजाब पुलिस के घेरे से सरेबाजार चेन स्नैचर गैंग फरार,VIDEO:लुधियाना में कार से मुलाजिमों को कुचलने का प्रयास; कई वाहनों को टक्कर मारीं

📅 Published: December 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लुधियाना में सोमवार को सरेबाजार दोपहर सवा 11 बजे युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने पूरी घेराबंदी कर बदमाश की कार रोकी। फिर उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। स्विफ्ट कार में सवार युवक ने 2-3 बार कार आगे-पीछे की और उसके बाद गाड़ी भगा ले गया। स्विफ्ट कार में एक युवती और एक अन्य युवक के भी बैठे थे। इन्हें पकड़ने आए पुलिसकर्मी खाली हाथ रह गए। पुलिस से भागने के चक्कर में युवक ने अपनी कार से कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। दंडी स्वामी रोड पर हुई यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। लुधियाना पुलिस के एसीपी गुरइकबाल सिंह ने बताया कि कार में चेन स्नैचर गैंग के सदस्य थे, जिन्हें पकड़ने की कोशिश की गई। इस गैंग ने पुलिस मुलाजिमों को भी कार से कुचलने का प्रयास किया है, कई वाहनों को भी टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया है। गैंग का रूट ट्रेस कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें गैंग की गिरफ्तारी के लिए लगा दी गईं हैं। पंजाब पुलिस के फेल ऑपरेशन के 8 PHOTOS… बदमाश कैसे हुआ फरार, पढ़ें ये पूरी कहानी… चश्मदीद ने बताया, मौके पर क्या हुआ
संजय आहूजा ने कहा कि मेरे पिता ड्राइवर के साथ श्री दंडी स्वामी मंदिर में माथा टेकने आए थे। चौक पर लाल लाइट होने के कारण हमारी गाड़ी रुकी हुई थी। तभी हमारे से आगे एक गाड़ी खड़ी थी। पीछे से पुलिस वाले आए और उस गाड़ी वाले को रोकने लगे। एक युवक को पुलिस ने गाड़ी से बाहर निकाल भी लिया था, लेकिन गाड़ी में सवार ड्राइवर गाड़ी को आगे पीछे करने लगा और उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी। युवक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। इतना नहीं पता कि गाड़ी में सवार लोग कौन थे। पुलिस बोली- कार सवारों का रूट ट्रेस किया, जल्द होंगे गिरफ्तार
इस मामले को लेकर एसीपी गुरइकबाल सिंह ने कहा थाना सराभा नगर में लगातार स्नेचिंग की कुछ वारदातें हो रही थी। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई थी। जैसे ही इन स्नैचर को पकड़ने की कोशिश की तो यह भाग गए, लेकिन इनका रूट ट्रेस हो चुका है, जल्दी ने पकड़ लिया जाएगा। इस गैंग में एक महिला और दो युवक है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *