पंजाब में अमृतसर समेत 3 शहर अब पवित्र शहर:गवर्नर ने दी मंजूरी, मान सरकार ने पास किया था प्रस्ताव; जानिए क्या-क्या बदलेगा

📅 Published: December 16, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब के तीन शहरों को पवित्र शहर का दर्जा मिल गया है। इनमें अमृतसर की वाल्ड सिटी, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो शामिल है। श्री आनंदपुर साहिब के स्पेशल विधानसभा सेशन में लिए गए इस फैसले को पंजाब के राज्यपाल ने दी मंजूरी दे दी है। CM भगवंत मान ने इसकी घोषणा की थी। गवर्नर की मंजूरी के बाद सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब इन तीनों शहरों में शराब, मांस और तंबाकू सहित सभी नशीले पदार्थों की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ। सरकार का दावा है कि यह फैसला संगत की लंबे समय से उठ रही मांग को पूरा करता है और अब इन शहरों में सफाई, सुरक्षा, विकास व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी। सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन… क्या क्या बदलेगा और किन चीजों पर रोक रहेगी.. श्री आनंदपुर साहिब विशेष सत्र में प्रस्ताव पास हुआ था
बता दें कि 24 नवंबर को पंजाब सरकार की तरफ श्री गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में एक दिन का विशेष सत्र श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित किया गया था। यह पंजाब के इतिहास में पहला मौका था, जब चंडीगढ़ से बाहर सेशन हुआ। इस दौरान सरकार ने इन तीनों शहरों को होली सिटी बनाने का प्रस्ताव पास किया था। साथ ही प्रस्ताव को पास कर मंजूरी के लिए गवर्नर को भेजा था। जिसे अब गवर्नर ने मंजूरी दे दी है। इससे पहले CM भगवंत मान 3 पवित्र शहरों में फ्री मिनी बस, ऑटो और रिक्शा चलाने का ऐलान कर चुके हैं। इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर के नाम पर वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। जिसका सिलेबस लोगों की राय लेकर तय किया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *