पंजाब में आज और कल कोल्ड वेव का यलो अलर्ट:फरीदकोट सबसे ठंडा, अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिरेगा

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब और चंडीगढ़ में अब शीत लहर चल रही है। मौसम विभाग ने आज 30 अक्टूबर और कल के लिए कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट सात जिलों के लिए जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। 24 घंटे में राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट पंजाब में सबसे ठंड रहा है। यहां पर तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बदला मौसम मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान की तरफ से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जो अब उत्तरी पंजाब के आस-पास की ऊपरी हवाओं को प्रभावित कर रहा है। इससे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, जिन सात जिलों में आज कोल्ड वेव चलने का अनुमान है, उनमें फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा और जालंधर जिले शामिल हैं। वहीं, इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना बनी है। अगले तीन दिनों में रातें और ठंडी होंगी मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध पड़ सकती है। आने वाले 3 दिनों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *