पंजाब में चुनाव की घोषणा के बीच 140 अफसर ट्रांसफर:इनमें 5 IAS और IPS; सबसे ज्यादा DSP और SDM लेवल के अफसर बदले गए

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की घोषणा के बीच AAP सरकार ने 140 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें 2 IAS, 3 IPS, 75 PPS और 59 PCS अधिकारी शामिल हैं। ट्रांसफर के ऑर्डर उस वक्त सार्वजनिक हुए, जब स्टेट इलेक्शन कमीशन ने चुनावों की घोषणा की। जिन IAS अफसरों के तबादले हुए हैं, उनमें हरजिंदर सिंह को गुरदासपुर के ADC (जनरल) से बरनाला का ADC (ग्रामीण विकास) लगाया गया है। जसपिंदर सिंह को ADC जनरल मोगा के साथ अब निगम कमिश्नर मोगा का भी चार्ज दिया गया है। IPS अफसरों में सुरिंदरजीत सिंह मंड को DIG जेल, कंवलदीप सिंह को AIG क्राइम और परमबीर सिंह परमार को AIG लॉ एंड ऑर्डर-II पंजाब नियुक्त किया है। इनके अलावा बड़े पदों के लिहाज से देखें तो जसकिरणजीत सिंह को DCP रूरल लुधियाना, जशनदीप सिंह गिल को ADCP-IV, लुधियाना, अजय राज सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट 1st IRB पटियाला, राजन शर्मा को SP इन्वेस्टिगेशन, लुधियाना रूरल नियुक्त किया गया। इसके अलावा तरुण रतन को SP इन्वेस्टिगेशन फाजिल्का, सतवीर सिंह को कमांडेंट 7th IRB कपूरथला, गुरप्रीत सिंह सहोता को ADCP पीबीआई अमृतसर, हरकमल कौर को SP हेडक्वार्टर श्री मुक्तसर साहिब, संदीप कुमार को SP इन्वेस्टिगेशन बटाला, मनप्रीत को SP ऑपरेशन होशियारपुर भेजा गया है। हरप्रीत कौर गिल को SP हेडक्वार्टर खन्ना, सुखनिंदर सिंह को SP हेडक्वार्टर तरनतारन, रुपिंदर दीप कौर सोही को SP बीओआई चंडीगढ़, दमनबीर सिंह को SP हेडक्वार्टर ANTF एसएएस नगर और धर्मवीर सिंह को SP हेडक्वार्टर फिरोजपुर नियुक्त किया है। हालांकि सरकार ने इसे रूटीन ट्रांसफर करार दिया है लेकिन DSP और ADC (रूरल) लेवल के अफसरों का ट्रांसफर को चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है। सिलसिलेवार ढंग से देखें अफसरों के ट्रांसफर की लिस्ट… IAS-PCS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट IPS और PPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *