पंजाब में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री तक पहुंचा:सुबह-शाम ठंड बढ़ी, फरीदकोट सबसे ठंडा, कोहरा भी पड़ने लगा, 28 से ठंड और बढ़ेगी

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब में रातें ठंडी हो गई हैं। सभी इलाकों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री गिरा है। यह औसत तापमान के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे ठंडा रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी मौसम शुष्क रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा भी पड़ेगा। हालांकि बारिश आदि का कोई अलर्ट नहीं है। पंजाब और चंडीगढ़ में हवा प्रदूषित भले ही अब धान की कटाई का सीजन लगभग खत्म हो गया है। लेकिन राज्य की हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है। अभी तक भी अधिक जिलों का AQI 100 से अधिक चल रहा है। सुबह छह बजे अमृतसर का AQI 130, जालंधर का AQI 149, खन्ना का AQI 119, लुधियाना का AQI 164, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 147, पटियाला का AQI 158 रहा है। जबकि चंडीगढ़ के AQI की बात करें तो सेक्टर-22 का AQI 147, सेक्टर-25 का AQI 131 दर्ज है। जबकि सेक्टर-52 का रिकॉर्ड नहीं हुआ है। 28 नवंबर के बाद के मौसम को दो प्वाइंटों में जाने – 1. मौसम विभाग के मुताबिक रातों का तापमान कम हो रहा है। लेकिन 28 नवंबर से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान 4 से 6 डिग्री रहने की संभावना है। लेकिन जालंधर, कपूरथला, पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़, लुधियाना और मोहाली के कुछ इलाकों में रात का तापमान 6 से 8 डिग्री तक रह सकता है। जबकि दक्षिण और दक्षिण–पश्चिम पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा।बाकी इलाकों में तापमान सामान्य से लेकर थोड़ा कम रहने की उम्मीद है। 2. इसी समय उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री रहने की उम्मीद है। बाकी जिलों में दिन का तापमान 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है। दक्षिण-पश्चिम पंजाब में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा।जबकि बाकी इलाकों में सामान्य से लेकर थोड़ा ज्यादा रहने की संभावना है

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *