पंजाब में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड:दो दिन शीतलहर का यलो अलर्ट, आदमपुर सबसे ठंडा; चंडीगढ़ की हवा प्रदूषित

📅 Published: December 7, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब और चंडीगढ़ में इन दिनों शीत लहर का असर बना हुआ है। पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं ने पूरे क्षेत्र के मौसम को प्रभावित किया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज और कल शीत लहर का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन 9 और 10 दिसंबर को राज्य में दोबारा शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे ठंडे स्थान आदमपुर और फरीदकोट रहे, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.2°C और 2.5°C रिकॉर्ड किया गया। आदमपुर का तापमान पूरे देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा। रात के तापमान में होगी बढ़ोतरी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जो मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके बावजूद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा पड़ सकता है। अगले 48 घंटों में रात के तापमान में 2–3°C की बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन इसके बाद तापमान 3–5°C तक फिर गिर सकता है। 11 दिसंबर तक दिन में भी ठंड बढ़ेगी मौसम विभाग के मुताबिक, 11 दिसंबर तक राज्य के उत्तर और पूर्वी जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 20–22°C रहने की संभावना है, जबकि बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान 22–24°C रह सकता है। इस हफ्ते पूरे राज्य में दिन का तापमान सामान्य से लेकर थोड़ा कम रहने की उम्मीद है। इसी तरह राज्य के उत्तरी जिलों गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, रोपड़ (रूपनगर), मोहाली और कपूरथला, व दक्षिणी पंजाब यानी बठिंडा, मानसा, बरनाला, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, संगरूर और मालेरकोटला में सामान्य से भी कम रहेगा। रात का तापमान चार से छह डिग्री रहने के आसार हैं। चंडीगढ़ की हवा पंजाब से प्रदूषित पंजाब के मुताबिक चंडीगढ़ की हवा ज्यादा प्रदूषित है। सुबह 6 बजे अमृतसर का AQI 85 दर्ज किया गया है, जबकि बठिंडा का AQI 76, जालंधर का AQI 130, खन्ना का AQI 151, लुधियाना का AQI 144, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 271, पटियाला का AQI 128 दर्ज किया गया है। जबकि चंडीगढ़ के सेक्टर-22 का AQI- 214, सेक्टर-25 का AQI- 184 और सेक्टर-52 का 172 दर्ज किया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *