पंजाब में मानव तस्कर के केस देश में सबसे ज्यादा:विदेश मंंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी, NIA ने 27 केस दर्ज किए हैं

📅 Published: December 4, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पूरे देश में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के सबसे ज्यादा केस पंजाब में हैं। यह बात आज संसद में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कही। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामलों की जांच के लिए एक SIT और एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई है। राज्य में 58 गैर-कानूनी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 25 FIR दर्ज की गई हैं और 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोगों के मामलों की जांच NIA भी कर रही है। विदेश मंत्री ने बताया कि हरियाणा राज्य के मामले में 2,325 मामले दर्ज किए गए हैं और 44 FIR दर्ज की गई हैं, और 27 लोगों को अरेस्ट किया गया है। गुजरात राज्य ने एक बड़े ट्रैफिकर को गिरफ्तार किया है। वहीं, सांसद हरसिमरत कौन ने भी केंद्र सरकार से ड्रग्स की तस्करी और मानव तस्करी को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। NIA ने भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग बनाया अमेरिका से डिपोर्टेशन पर एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने कुछ साल पहले एक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग डिवीजन बनाया था, और आज इसे ह्यूमन ट्रैफिकिंग को कवर करने का अधिकार है। राज्य सरकारों ने भी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामलों की जांच शुरू की है। पंजाब और हिमाचल में लोग अरेस्ट किए NIA ने 27 ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस रजिस्टर किए हैं। इन केसों में अब तक 169 अरेस्ट हुई हैं और 132 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। NIA ने 7 अगस्त को हरियाणा और पंजाब में दो बड़े ट्रैफिकर्स को गिरफ्तार किया और फिर 2 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में दो और लोगों को गिरफ्तार किया। जेल से चल रहा ड्रग कारोबार सांसद हरसिमरत कौर ने कहा कि ड्रग्स तस्कर जेल से अपना धंधा जारी रखे हुए हैं और अकेले एक जेल से ही ड्रग से संबंधित 43 हजार काॅल किए जा रहे हैं। उन्होंने मानसा जेल का एक वीडियो भी दिखाया जिसमें जेल परिसर में सरेआम ड्रग बेचे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए पंजाब के लोगों की जान बचाने के लिए केंद्र सरकार से कड़ी और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है।’’

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *