पंजाब में 15 जनवरी से ₹10 लाख तक फ्री इलाज:अरविंद केजरीवाल और CM मान करेंगे शुरूआत, 3 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

📅 Published: January 2, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की योजना 15 जनवरी को लॉन्च होगी। इसका ऐलान पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने किया। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इसे लॉन्च करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे 3 करोड़ लोगों को पंजाब में सेहत बीमा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि 9 हजार से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर में कार्ड बनेंगे। इसके लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। एक बार एनरोलमेंट होने के बाद इलाज के लिए इलीजिबिल हो जाएंगे। कार्ड आने में 10 से 15 दिन लगेंगे। करीब 4 महीने में पूरे पंजाब को कवर कर लेंगे। मंत्री ने कहा कि इसमें बहुत ज्यादा फार्मेलिटी नहीं होगी। जिसके पास पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड होगा, उसे इसका लाभ दिया जाएगा। पंजाब में करीब 65 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। स्कीम में सारी इमरजेंसी केयर और क्रॉनिंग केयर करीब 2200 मेडिकल प्रोसिजर शामिल है। इसमें कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं होगी। कुछ प्रोसीजर है, जिनका मिसयूज हो सकता है, उन्हें रिजर्व पैकेज में रखा है। यहां जानिए सेहत मंत्री बलबीर ने योजना संबंधी क्या-क्या दावे किए… पंजाब के लोगों को खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ेगी
मंत्री ने आगे कहा कि कई बार कोई घातक रोग जब होता है तो लाेग कर्ज में डूब जाते है। कई बार किसी परिवार का अर्निंग आदमी बीमार हो जाता है, तो उसका इलाज करवाने के बाद नहीं बचे तो उसके पीछे पूरा परिवार बहुत मुश्किल में आ जाता है। उनके सिर कर्ज चढ़ जाता है। पंजाब सरकार की इस योजना से ऐसे परिवारों को इलाज के लिए खर्च की चिंता नहीं होगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *