पंजाब में 3 दिन शीतलहर का अलर्ट:चंडीगढ़ की हवा प्रदूषित, फरीदकोट में 4.5 डिग्री तापमान, बारिश की संभावना नहीं

📅 Published: December 9, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (मंगलवार) से ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग की तरफ़ से अगले तीन दिन राज्य में कोल्ड वेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त जरूर देखी गई है। लेकिन पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से सुबह और शाम की ठंड कम नहीं हुई है। न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट और गुरदासपुर दोनों जगह 4.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। यह दोनों राज्य में सबसे ज्यादा ठंड रहे हैं। 8 जिलों में आल शीत लहर चलेगी
मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिससे यह बदलाव आया है। हालांकि दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ा है। वहीं, आज राजस्थान से लगे जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट है। इनमें फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर, मोगा, मानसा और फिरोजपुर जिले शामिल हैं। चंडीगढ़ की हवा अभी भी प्रदूषित
दूसरी तरफ पॉल्यूशन के स्तर में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन कई शहरों का AQI अभी भी 100 से अधिक है। सुबह छह बजे अमृतसर का AQI 69, जालंधर का AQI 126, खन्ना का AQI 127, लुधियाना का AQI 115, पटियाला का AQI 122 दर्ज हुआ है। जबकि रूपनगर और मंडी गोबिंदगढ़ का AQI दर्ज नहीं हुआ है। इसी तरह चंडीगढ़ के सेक्टर-22 का AQI 126, सेक्टर-25 का AQI 124 और सेक्टर-53 का AQI 121 दर्ज किया गया है। अगले सात दिन के मौसम को 3 पॉइंट में जानें

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *