पंजाब CM भगवंत मान अपने मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत आज साउथ कोरिया पहुंचे हैं। सियोल में उनकी मुलाकात भारत के राजदूत गौ रंगलाल दास से हुई है। सीएम का कोरिया में दो दिन का प्रोग्राम है। उनकी इस दौरान उनसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही पंजाब और साउथ कोरिया के बीच व्यापार बढ़ाने और निवेश को लेकर भी विशेष जोर दिया गया। 10 दिन के विदेश दौरे पर हैं सीएम भगवंत मान 10 दिन के विदेश दौरे पर हैं। उनके साथ पंजाब के उद्योगपति संजीव गुप्ता, चीफ सेक्रेटरी KAP सिन्हा और इन्वेस्टमेंट प्रमोशन से जुडे़ हुए सीनियर अधिकारी भी दौरे पर गए हैं। इस दौरे का लक्ष्य पंजाब में निवेश को बढ़ाना देना है। सरकार अगले साल में मार्च महीने में प्रोग्रेसिव पंजाब बिजनेस समिट आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इसमें पंजाब में निवेश के लिए कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। कई कंपनियां यहां आ रही हैं। अब तक पंजाब में टाटा स्टील जैसी कई नामी कंपनियां निवेश कर चुकी है। जापान में करोड़ों का हुआ निवेश इससे पहले जापान दौरे के चौथे दिन रोड शो किया गया। इस रोड शो में जापानी कंपनियों ने भाग लिया और प्रदेश में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। सीएम मान ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना और निवेशकों के लिए एक स्थिर तथा विश्वसनीय वातावरण तैयार करना है। इस मौके बताया गया कि इन्वेस्ट पंजाब के माध्यम से 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक के ग्राउंडेड निवेश पहले ही सुरक्षित किए जा चुके हैं। इस दौरान भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनका संकल्प सरल और स्पष्ट है नीति में स्थिरता, निर्णय लेने में गति और निवेशकों के समय व विश्वास का सम्मान करने वाली शासन प्रणाली प्रदान करके पंजाब को वैश्विक उद्योग के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाना।
पंजाब CM मान पहुंचे साउथ कोरिया:2 दिन का दौरा; भारतीय राजदूत से सियोल में मीटिंग, निवेश के लिए कंपनियों को न्योता
📅 Published: December 7, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
