पनकी में ऑटो सवार महिला ने किया बच्चे का अपहरण:मंदिर में किशोरी भाई को लेकर भीख मांग रही थी, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पनकी मंदिर परिसर में अपने चार माह के भाई को गोद में लेकर भीख मांग रही किशोरी से उसके भाई लेकर एक महिला आटो से भाग निकली। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। रावतपुर की थारू बस्ती में रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी पनकी मंदिर में भीख मांगती हैं। शुक्रवार देर शाम महिला भीख मांगने नहीं आई, लेकिन उसकी 13 वर्षीय बेटी अपने 4 माह के भाई को गोद में लेकर पनकी मंदिर के गेट नंबर चार के पास बैठकर भीख मांग रही थी। तभी एक महिला किशोरी के पास पहुंच कर बच्चे को गोद में लेकर खिलाने लगी। इसी बीच मौका पाकर महिला बच्चे को लेकर मंदिर के बाहर खड़े आटो में बैठ कर गंगागंज की ओर भाग निकली। पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *