परिवर्तन 'दी चेंज' ने चलाया जागरूकता अभियान:वाहन चालकों को हेलमेट व चॉकलेट वितरित

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

परिवर्तन ‘दी चेंज’ संस्था ने यातायात पुलिस के सहयोग से यातायात माह के तहत एक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान हनुमान मूर्ति तिराहा और फव्वारा चौराहा पर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें कोहरे के मौसम में सावधानी बरतने का संदेश भी दिया गया। अभियान के तहत, ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहे वाहन चालकों को चॉकलेट देकर उनके प्रयासों की सराहना की गई। वहीं, नियमों की अनदेखी करने वाले पांच चिन्हित लोगों को मुरादाबाद के यूट्यूबर अमान अली के सौजन्य से हेलमेट भेंट किए गए। उनसे नियमित रूप से हेलमेट पहनने की अपील भी की गई। संस्था के सदस्यों ने स्वयं हेलमेट पहनकर सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री गिरीश द्विवेदी और प्रोफेसर अदिति सिंधु का विशेष सहयोग रहा। यातायात पुलिस की ओर से टी.आई. मिथलेश कुमार, टीएसआई हरिकेश सिंह, टीएसआई रामकुमार तोमर, कांस्टेबल मोहम्मद अजहर और सुनील सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।संस्था की ओर से संस्थाध्यक्ष कपिल कुमार, आदित्य कुमार, प्रिंस कुमार के साथ स्वयंसेवक और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *