परिवहन निगम ने ईटीआईएम मशीन डैमेज नियमों में दी राहत:अब पहली बार ईटीआईएम मशीन टूटने पर कर्मचारी से नहीं होगी वसूली

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बस कंडक्टरों और संबंधित कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। अब ईटीआईएम मशीन (इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन) पहली बार डैमेज या खराब होने पर दोषी कर्मचारी से कोई वसूली नहीं की जाएगी। मशीन की रिप्लेसमेंट का खर्च निगम खुद वहन करेगा। एक वर्ष में दूसरी बार नुकसान पर कर्मचारी से ही वसूली प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि यदि कोई कर्मचारी एक वर्ष के भीतर दोबारा मशीन को फिजिकली डैमेज करता है, तो रिप्लेसमेंट की पूरी लागत उसी कर्मचारी से वसूल की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी कर्मचारी द्वारा मशीन खो दी जाती है, तो यह उसकी लापरवाही मानी जाएगी और पूरी क्षतिपूर्ति उसी से की जाएगी। पुरानी व्यवस्था में पहली बार भी पूरी वसूली होती थी एमडी ने बताया कि अभी तक की व्यवस्था में चाहे मशीन इरादतन या गैर-इरादतन खराब हो, पूरी क्षतिपूर्ति कर्मचारी से ही ली जाती थी। क्षेत्रीय अधिकारियों से मिले फीडबैक और ग्राउंड स्थिति को देखते हुए मुख्यालय ने फैसला किया है कि पहली बार मशीन खराब होने पर कर्मचारी पर आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा। नई व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *