अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में पांच बच्चों की मां ने अपने पति और बच्चों को छोड़कर 18 वर्षीय युवक से विवाह कर लिया है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द गांव का निवासी 18 वर्षीय निखिल कबाड़ का काम करता है। कबाड़ खरीदने के सिलसिले में वह देवरिया जिले गया था, जहां उसकी मुलाकात पांच बच्चों की मां मुन्नी देवी से हुई। इसके बाद निखिल अक्सर मुन्नी देवी के घर कबाड़ खरीदने जाने लगा, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। जब मुन्नी देवी के पति अखिलेश को दोनों के संबंधों का पता चला, तो उन्होंने अपनी पत्नी को रोकना शुरू किया। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के लिए पति से झगड़ा करने लगी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा। बुधवार को मुन्नी देवी अपने प्रेमी निखिल के पास पहुंचीं और दोनों ने एक मंदिर में जाकर शादी कर ली। मुन्नी देवी ने बताया कि वह निखिल को अपना देवर मानती थीं, लेकिन उनके पति उन पर शक करते थे, इसलिए उन्होंने शादी कर ली। वहीं, महिला के पति अखिलेश ने कहा कि उनकी पत्नी धोखेबाज है और वह अपने बच्चों के साथ रहेंगे।
पांच बच्चों की मां ने प्रेमी से की शादी:अम्बेडकरनगर में पति बोला- पत्नी धोखेबाज है, मैं बच्चों के साथ रहूंगा
📅 Published: December 3, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
