पाकिस्तान ने फिर अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक​ की:घर पर बमबारी में 10 लोगों की मौत, इनमें 9 बच्चे और एक महिला

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पाकिस्तान ने सोमवार रात एक फिर से अफगानिस्तान के अंदर एयरस्ट्राइक की। तालिबान प्रशासन के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम 10 आम नागरिकों की मौत हुई, जिनमें 9 बच्चे और एक महिला शामिल हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में एक घर पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि रात करीब 12 बजे पाकिस्तानी विमानों ने गरबज जिले के मुगलगई इलाके में एक घर पर बमबारी की। इस हमले में 5 लड़के, 4 लड़कियां और एक महिला की मौत हो गई और घर पूरी तरह तबाह हो गया। तालिबान प्रवक्ता ने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने कुनार और पक्तिका प्रांतों में भी छापेमारी की, जिसमें चार नागरिक घायल हो गए। इस घटना पर पाकिस्तान की सेना और विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। पाकिस्तान खुद भी सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा यह हमला ऐसे समय हुआ जब पाकिस्तान खुद भी सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा था। इसी शाम पाकिस्तान के पेशावर शहर में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी मुख्यालय पर हमला हुआ। यह मुख्यालय सैन्य कैंट क्षेत्र के पास स्थित है। इस आत्मघाती हमले में 6 लोग मारे गए, जिनमें 3 कमांडो और 3 हमलावर शामिल हैं। कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर खुद को चादर से ढककर पहुंचा था। उसने चौकी पर पहुंचते ही खुद को उड़ा लिया। इसमें 3 पुलिसकर्मी मारे गए। पाकिस्तान ने पिछले महीने काबुल में बम गिराए थे अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष 9 अक्टूबर को शुरू हुआ था जब इस्लामाबाद ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों पर हमला किया। अफगान लोग पाकिस्तान को सीमा विवाद और हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दोनों देशों के बीच विवाद की जड़ है डूरंड लाइन, जो ब्रिटिश काल में भारत और अफगानिस्तान के बीच खींची गई थी। यह दोनों देशों की पारंपरिक जमीन को बांटती है और दोनों तरफ के पठान इसे कभी स्वीकार नहीं करते। डूरंड लाइन पर कम से कम सात जगहों पर दोनों पक्षों के बीच घातक गोलीबारी हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर भारी नुकसान का दावा किया। रॉयटर्स के अनुसार, पाकिस्तान ने कहा कि उसने 200 से ज्यादा अफगान तालिबान और उनके सहयोगियों को मार गिराया, जबकि अफगानिस्तान का दावा है कि उसने 58 पाकिस्तानी सैनिकों को खत्म किया। ​​​​दोनों देशों के बीच पहले भी हुआ है तनाव अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन को लेकर लंबे समय से विवाद है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले और आतंकियों को छिपाने का आरोप लगाते रहते हैं। 2021 में अफगानिस्तान हुकूमत पर तालिबान के कंट्रोल के बाद से तनाव और बढ़ गया है।
————————- यह खबर भी पढ़ें पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर फिर हमला:सीजफायर तोड़ आम नागरिकों को निशाना बनाया; तालिबान ने भी जवाबी गोलीबारी की अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच फिर से संघर्ष शुरू हो गया है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों ने अफगान के स्पिन बोल्डक इलाके में गुरुवार शाम करीब 5 बजे गोलीबारी की। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *