पिकअप में पॉलीथिन बांधकर गोवंश तस्करी:प्रयागराज में आधी रात पकड़ा गया खेल, मौके से तीन तस्कर फरार, मालिक पर केस

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज में पिकअप से गोवंश तस्करी का मामला पकड़ा गया है। शिवकुटी के नया पुरवा में तीन गोवंशों को मुक्त कराया गया जबकि इन्हें लेकर जा रहे तीन लोग भाग निकले। पुलिस ने पिकअप मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विहिप गोरक्षा प्रांत के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा
विश्व हिंदू परिषद, गौरक्षा के प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि तस्कर गैंग पिकअप में गोवंश लादकर एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की तरफ ले जाते हैं। जहां उनकी अवैध हत्या कर गोमांस बेचा जाता है। देर रात घेराबंदी, चालक भागा
28 नवंबर की रात करीब 10 बजे तेलियरगंज में एक पिकअप दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने पीछा किया तो चालक गाड़ी तेज कर भागने लगा। नया पुरवा के पास रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक सहित तीन लोग गाड़ी से कूदकर भाग निकले। तीन गोवंश हाथ-पैर बांधे मिले
पिकअप के डाला को पॉलीथिन से कवर किया गया था। इसे हटाकर देखा गया तो उसमें तीन गोवंश हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से लादे गए थे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कार्रवाई में आनाकानी का आरोप
लाल मणि तिवारी ने आरोप लगाया कि शिवकुटी थाने के एक दरोगा मौके पर पहुंचे, लेकिन एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने लगे। इसके बाद डीसीपी और अन्य अफसरों को पूरी घटना बताई गई। इसके बाद देर रात गाड़ी मालिक शाहबाज, निवासी दानापुर, थाना एयरपोर्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। चालक की तलाश में टीमें लगाईं
शिवकुटी थाना प्रभारी रुकमपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी मालिक की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। उसके पकड़े जाने के बाद ही मौके से भाग निकले तस्करों के बारे में जानकारी मिल पाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *