पिता की डांट से नाराज किशोरी ने खाया कीटनाशक:कासगंज में भाई-बहन के झगड़े के बाद लगाई थी फटकार, हालत गंभीर

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कासगंज जनपद की कोतवाली सोरों क्षेत्र के नगला भभूति गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी ने पिता की डांट से नाराज होकर घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। किशोरी को गंभीर हालत में कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। आपको बतादे जिला अस्पताल में मौजूद किशोरी के पिता ओमेंद्र ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, 14 वर्षीय कोमल और छोटा बेटा अरुण। कोमल और अरुण के बीच झगड़ा हो गया था, जिसके बाद पिता ओमेन्द्र ने दोनों बच्चों को डांटा था। इसी डांट से नाराज होकर कोमल ने आत्महत्या करने के चलते घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने उसके पेट से कीटनाशक पदार्थ निकाल दिया है और उसका उपचार सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *