पीयू चंडीगढ़ में फिर विवाद के आसार:चांसलर के ऑर्डर का इंतजार, वर्ना यूनिवर्सिटी होगी बंद, मोगा पंचायत व स्कूल शिक्षकों का समर्थन

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सीनेट चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हो सका है। जबकि यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से 25 नवंबर 2025 तक का समय पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ बचाओ मोर्चा से समय लिया था। मोर्चा की तरफ से 26 नवंबर 2025 को यूनिवर्सिटी का पूर्ण तौर पर बंद करने का ऐलान किया हुआ है। इससे पहले भी यूनिवर्सिटी में बंद की कॉल दी जा चुकी है। बुधवार को होने वाले इस प्रदर्शन के दौरान यूनिवर्सिटी में एक बार फिर प्रदर्शन में प्रदेश भर से स्टूडेंट और अलग अलग संगठनों के सदस्य पहुंचेंगे और प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। बता दें कि वाइस चांसलर रेनू विज की तरफ से सीनेट चुनाव करवाने की लिए मंजूरी चांसलर व उपराष्ट्रपति से मंजूरी के लिए लिखा गया है, मगर इसके लिए मंजूरी नहीं मिल सकी है। स्टूडेंट्स की तरफ से यूनिवर्सिटी में निकाली जा रही रैलियां 26 नवंबर 2025 के बंद की काल के सफल बनाने के लिए यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स की तरफ से लगातार रैलियां निकालने के साथ साथ अलग अलग जगहों पर जाकर यूनिवर्सिटी के अंदर दुकानें चलाने वालों, विभागों में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को इस संबंधी बताया जा रहा है। यही नहीं स्टूडेंट्स की ज्यादा से ज्यादा लोगों‍ को करवाने के लिए भी प्रयास हाे रहे हैं। मोगा जिले के गांव की पंचायत ने डाला प्रस्ताव गांव पंजग्राईं खुर्द की पंचायत की तरफ से अभी सभा में प्रस्ताव डालकर इस प्रदर्शन का समर्थन किया है। गांव की महिला सरपंच बलजीत कौर समेत सभी पंचों के साइन कर जारी किए गए इस प्रस्ताव में चंडीगढ़ पर पंजाब का हक जताया गया है और पंचायत ने भी मोर्चा का समर्थन करते हुए लोगों से इसके लिए सहयोग करने की मांग की गई है। शिक्षक संगठनों की तरफ से भी माेर्चा को समर्थन पंजाब टीचर्स एसोसिएशन पंजाब एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन की तरफ से भी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ बचाओ मोर्चा को समर्थन देते हुए ऐलान किया है कि पंजाब भर से शिक्षक भी यूनिवर्सिटी बंद की काल को कामयाब करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *