‘पुलिस अफसर स्क्रैप माफिया, हमारे पूर्व विधायक पर डकैती लगाई’:सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान से झांसी में खलबली, बोले- ये भ्रष्ट अधिकारी है

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

झांसी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान से खलबली मच गई है। अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए एक पुलिस अफसर पर निशाना साधा है। कहा- एक पुलिस अधिकारी हमारी पार्टी के पूर्व विधायक दीपक उर्फ दीपनारायण यादव पर 32 हजार रुपए की डकैती का केस लगा रहे हैं। वो पुलिस अधिकारी वहां का स्क्रैप माफिया है, जो ये केस लगवा रहा है। हम तो इसलिए नहीं बोल रहे हैं कि वो लोग दीपक का नुकसान करेंगे। वो भ्रष्ट अधिकारी है। वह जब नोएडा से गया था तो नोएडा में खुशी मनी थी। किसी से भी जानकारी कर लीजिए। क्योंकि वो सजातीय है, इसलिए संरक्षण मिल रहा है। ये वही है, जिन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव कन्नौज में समाजवादी पार्टी को हरवाया था। सजातीय लोग ऊपर से नीचे तक नेटवर्ट में बैठे हुए थे। अखिलेश का यह बयान रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। तमाम लोगों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी इस वीडियो को शेयर किया है। मोंठ थाने में लिखा गया था केस अखिलेश के बयान की पुलिस महकमे में सबसे अधिक चर्चा हो रही है। लोग कई पुलिस अफसरों के नाम की अटकलें लगाते रहे। पूर्व विधायक दीपनारायण के खिलाफ मोंठ थाने में डकैती, रंगदारी समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में कुछ दिनों पहले ही नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके बाद से पुलिस पूर्व विधायक को तलाशने में जुटी है। कुछ दिनों पहले पुलिस पूर्व विधायक के समर्थक को इस मामले में जेल भी भेज चुकी। पुलिस की इस कार्रवाई के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान ने इसे नया रंग दे दिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *