पूनम पंडित और उसके मंगेतर पर एक और केस दर्ज:मेरठ में फर्जी प्रमाण पत्र से बदनाम करने के आरोप में रेप पीड़ता के पति ने किया मुकदमा

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ में सपा नेता दीपक गिरी और उनकी मंगेतर कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर एक मुकदमा कृषि विवि के प्रोफेसर द्वारा दर्ज कराया गया है। उनका आरोप है कि उन्होंने फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर उनको बदनाम करने की कोशिश की है। पीड़िता के पति ने लगाए आरोप मुकदमा दर्ज कराते हुए रेप पीड़िता के पति ने आरोप लगाए हैं कि उनके द्वारा दिखाए गए फर्जी प्रमाण पत्र के कारण मेरी छवि धूमिल हुई है। मेरे द्वारा इस प्रकार का न कोई प्रमाण पत्र बनवाया गया था और न ही साइन किए थे। मेरे फर्जी साइन भी उन्होंने ही किए हैं। इस मामले में उन्होंने SSP को भी डाक के माध्यम से शिकायत की थी । इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने उन्होंने अब मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही। पहले भी दर्ज है केस दीपक गिरी पर उनकी पूर्व प्रेमिका ने पहले भी रेप और ठगी का मुकदमा भी कयिा हुआ है। कुछ दिन पहले ही पूनम पंडित की उनसे सगाई हुई थी। इसके बाद पीडि़ता का कहना था कि मेरे साथ ऐसा साजिश के साथ किया गया था जिसमें पूनम पंड़ित भी मिली हुई थी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *