पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने कृषि परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाई:बीएससी, एमएससी छात्रों को 8 दिसंबर तक आवेदन का मौका

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीएससी (कृषि) और एमएससी (कृषि) पाठ्यक्रमों के परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यह निर्णय बीएससी (कृषि) के तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर, साथ ही एमएससी (कृषि) के तृतीय सेमेस्टर के संस्थागत एवं कैरी फारवर्ड छात्रों के लिए लिया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार, छात्र अब ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 8 दिसंबर तक भर सकेंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर निर्धारित की गई है। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई भी आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *