पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा की बहन का निधन:लंबे समय से अस्वस्थ थी, गुरुग्राम में अंतिम संस्कार आज; पति ज्वाइंट कमिश्नर रह चुके

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी बहन बिमला देवी का मंगलवार को निधन हो गया। वे 78 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वे अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-33 स्थित द विलाज सोसाइटी के विला नंबर 135 में रहती थी। बिमला देवी के पति राजीव चौधरी हरियाणा सरकार में ज्वाइंट कमिश्नर (एक्साइज एंड टैक्सेशन) रह चुके हैं। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। कुछ देर बाद झाड़सा स्थित मुक्ति धाम में उनका दाह संस्कार किया जाएगा। निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुड्डा, उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा और परिवार के अन्य सदस्य भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। पांच माह पहले हुआ था भाभी का निधन
करीब पांच माह पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की भाभी राजवती का 75 साल की उम्र में निधन हो गया था। राजवती भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बड़े भाई इंदर सिंह हुड्‌डा की पत्नी थीं। इंदर सिंह एक जमींदार हैं, जो राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। वे केवल चुनाव के समय भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ सक्रिय होते हैं। इंदर सिंह और राजवती के 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे है…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *