पैसा देख ससुराल लौटी पत्नी, जेवर-नगदी लेकर बॉयफ्रेंड संग फरार:झांसी में पति को मिला था जमीन का मुआवजा, विवाद के बाद मायके में रह रही थी विवाहिता

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

झांसी में पति को बीडा में जमीन जाने के बदले मिली मुआवजे की रकम और जेवर लेकर पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। इससे पहले वह मायके में रह रही थी। लेकिन, जब पति को पैसा मिलने की जानकारी उसे हुई तो पति से बोली हमें लिवा ले जाओ। इसके बाद पति उसे लेकर घर आ गया। पति पुष्पेंद्र ने आरोप लगाया कि पत्नी ससुराल से अपने बॉयफ्रेंड के साथ पैसा और जेवर लेकर फरार हो गई। अब उसने पत्नी की शिकायत एसएसपी से की है। दरअसल, रक्सा थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर के रहने वाले पुष्पेंद्र की शादी दतिया जिले के चिरूला गांव की रहने वाली सोनम से 4 दिसंबर 2023 में हुई थी। पुष्पेंद्र का कहना है कि वह खेती बाड़ी कर गुजर कर रहा था। ऐसे में पत्नी उसके साथ रहना पसंद नहीं करती थी। वह आएदिन मायके में ही रहती थी। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ। पुष्पेंद्र ने बताया कि उसके पिता के नाम 20 बीघे जमीन है, जिसमें से पांच बीघे जमीन बुंदेलखंड औधोगिक विकास प्राधिकरण में चली गई। इसके बदले उसे मुआवजा भी मिला, जिसके पैसों से उसने सोने-चांदी के जेवर बनवा लिए थे। वहीं, नगद पैसे भी घर में जरूरत के लिए रखा हुआ था। ये बात जब पत्नी सोनम को पता चली तो उसने पुष्पेंद्र को बीती 8 नवंबर फोन कर कहा कि उसे वह मायके से ले जाए। इसके बाद पुष्पेंद्र के पिता बलवीर सिंह उसे मायके 10 नवंबर को ले आए थे। पति पुष्पेंद्र का कहना है कि घर आने के बाद सोनम यहां तीन दिन रुकी थी। बताया कि 13 नवंबर की रात सोनम के पास किसी का फोन आया था। इसके बाद वह उसी रात सवा एक बजे घर से 3.50 लाख रुपए, एक किलो चांदी के जेवर और लाखों रुपए कीमत के सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। सुबह जब उसने पत्नी को घर में नहीं पाया तो अपनी ससुराल में जानकारी जहां ससुराल के लोगों ने बताया कि वह पड़ोस के रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *