प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा इलाके के धनसार गांव निवासी 65 वर्षीय पारस मिश्रा की बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना गांव के बाहर स्थित शिवराम यादव की दुकान के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक घटना को अंजाम देने के बाद तेजी से फरार हो गया। इस दौरान गांव के शेशी और कल्लू सहित कई अन्य लोग भी ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। मृतक पारस मिश्रा की छह बेटियां हैं, जिनमें से पांच की शादी हो चुकी है। उनकी 18 वर्षीय छोटी बेटी कामिनी की शादी अभी बाकी है। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रतापगढ़ में अनियंत्रित ट्रैक्टर से वृद्ध की मौत:कई अन्य लोग बाल-बाल बचे; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
📅 Published: November 27, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
