प्रधानमंत्री मन की बात का 138वां एपिसोड:लखनऊ में सामूहिक रुप से सुना, भाजपा प्रदेश महामंत्री और महापौर मौजूद रहीं

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के खुर्रम नगर स्थित गुलशन एनक्लेव, मीतू रस्तोगी के आवास पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया। इस आयोजन में प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला और लखनऊ की महापौर सुषमा खारवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। स्थानीय निवासियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत समारोह और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने डिजिटल शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य पर जोर देते हुए नागरिकों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। समाज में एकजुटता भावना को बढ़ा मुख्य अतिथि गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातें समाज के हर वर्ग के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने नागरिकों से हर स्तर पर सकारात्मक पहल करने का आह्वान किया। शुक्ला ने यह भी बताया कि सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनना समाज में एकजुटता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाता है। योगदान देने के लिए प्रेरित किया लखनऊ की महापौर सुषमा खारवाल ने भी कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्थानीय विकास और सामाजिक जिम्मेदारी में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।सामूहिक श्रवण कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने आयोजकों को धन्यवाद दिया। इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकजुटता और जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *