प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक विशेष अभियान के तहत मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। यह कार्रवाई सोमवार, 02 दिसंबर 2025 को की गई। पुलिस महानिदेशक रेलवे और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के निर्देश पर रेलवे परिसरों, ट्रेनों और सर्कुलेटिंग क्षेत्रों में सक्रिय चोरों व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई थी। इसी अभियान के तहत, क्षेत्राधिकारी रेलवे अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक जीआरपी प्रयागराज अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक रामकरन सिंह, जो चौकी जीआरपी छिवकी के प्रभारी हैं, अपनी टीम के साथ प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर हावड़ा एंड के समीप संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान, लगभग सवा 11 बजे एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित (लगभग 20 वर्ष) पुत्र बुद्धी लाल के रूप में हुई है, जो रावण टोला, शंकरगढ़, थाना शंकरगढ़, जिला प्रयागराज का निवासी है। उसके पास से बरामद फोन ओप्पो A3 मॉडल का है, जिसका रंग चॉकलेटी है और वह बिना सिम के चालू अवस्था में पाया गया। इस मोबाइल फोन के गुम होने की सूचना पहले ही दर्ज थी। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामकरन सिंह के साथ हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, कांस्टेबल दिनेश चंद्र मिश्रा (चौकी जीआरपी छिवकी) तथा आरपीएफ सीआईबी प्रयागराज के हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। रेलवे पुलिस प्रशासन ने बताया कि चोरी और छिनैती की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। इसका उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और रेलवे परिसर में कानून व्यवस्था को और मजबूत करना है।
प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार:जीआरपी ने चेकिंग के दौरान फोन बरामद कर आरोपी को जेल भेजा
📅 Published: December 2, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
