प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जयपुर में करेंगे शादी:देश के प्रमुख साधु-संतों की मौजूदगी में होटल ताज आमेर में लेंगे सात फेरे

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर को जयपुर में शादी करेंगे। वे होटल ताज आमेर में देशभर के साधु-संतों की मौजूदगी में हरियाणा की शिप्रा के साथ सात फेरे लेंगे। 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक फेरे होंगे। इंद्रेश उपाध्याय सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। होटल ताज आमेर में दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में देश-विदेश से प्रमुख मेहमान जयपुर पहुंचेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मूलक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, बॉलीवुड सिंगर बी प्राक समेत कई प्रसिद्ध लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। जयपुर के प्रमुख संत-महंत भी होंगे शामिल
विवाह संस्कार में जयपुर के प्रमुख संत-महंतों की मौजूदगी भी रहेगी। इनमें गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन गोस्वामी, श्री सरस निकुंज के बड़े भैया जी सहित कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं। शादी वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार होगी। शादी के कार्ड में भेजा वृंदावन से प्रसाद
इंद्रेश और शिप्रा के विवाह के लिए एक विशेष आमंत्रण पत्र तैयार कराया गया है। इसके साथ वृंदावनधाम के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है। इसमें राधारमणजी से मिश्री-इलायची, तुलसी सहित अन्य मंदिरों से लड्‌डू भेजे गए हैं। जयपुर को छोटा वृंदावन कहते हैं इंद्रेश उपाध्याय
इंद्रेश उपाध्याय भागवत कथा के दौरान कई बार जयपुर से खास लगाव का जिक्र करते हैं। वे जयपुर को छोटा वृंदावन कहते हैं। जयपुर के आराध्य गोविंददेवजी के भी वे परम भक्त हैं। जयपुर में वृंदावन से लाए गए श्रीकृष्ण के चार विग्रह गोविंददेवजी, गोपीनाथ जी, राधा दामोदरजी और राधा विनोदी लाल जी स्थापित हैं। इसी वजह से इंद्रेश उपाध्याय जयपुर को छोटा वृंदावन कहते हैं। होटल ताज आमेर के फोटो…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *