फतेहगढ़ साहिब में शहीदी दिवस पर विशाल नगर कीर्तन:लाखों की संख्या में संगत नतमस्तक होने पहुंची, गतका पार्टी ने दिखाए हैरतंगेज करतब; 8 PHOTOS

📅 Published: December 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा का आज अंतिम दिन है। इस अवसर पर लाखों की संख्या में संगत नतमस्तक होने पहुंची है। शनिवार सुबह उस पवित्र स्थान से नगर कीर्तन की शुरुआत की गई है, जहां साहिबजादों को दीवार में चिनवा दिया गया था। सूबा सरहिंद वजीर खान के हुक्म पर आज ही के दिन उन्हें जीवित ही दीवार में चिनवा दिया गया था। यह नगर कीर्तन दोपहर तक गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब पहुंचेगा, जहां देश-विदेश से आईं विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि संगत को संबोधित करेंगे। शहीदी सभा गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की महान शहादत की याद में आयोजित की जाती है। शहीदी सभा के समापन अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज कौम के नाम विशेष संदेश देंगे। नगर कीर्तन के PHOTOS…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *