फतेहपुर में बंदरों के आतंक पर कार्रवाई, 61 पकड़े:मथुरा की एक्सपर्ट टीम ने रेलवे स्टेशन,पुलिस लाइन से किया रेस्क्यू

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फतेहपुर शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। नगर पालिका ने मथुरा से एक विशेष प्रशिक्षित टीम बुलाई है, जिसने जनपद में बंदर पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। अभियान की शुरुआत पुलिस लाइन और रेलवे स्टेशन से की गई, जहाँ बंदरों के कारण लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन क्षेत्रों में यात्रियों का सामान छीनने और पुलिस लाइन में जवानों के कपड़े ले जाने जैसी घटनाएँ लगातार सामने आ रही थीं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुरू हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन और पुलिस लाइन के आसपास बंदरों के कारण काफी दिक्कतें हो रही थीं। जिला प्रशासन के निर्देश पर मथुरा से टीम को बुलाकर बंदरों को पकड़ने का काम जारी है। पकड़े गए बंदरों को शहर से दूर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा जाएगा, ताकि फतेहपुर के नागरिकों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके। मथुरा से आए विशेषज्ञ किस्मुद्दीन ने जानकारी दी कि अब तक 61 बंदरों को पकड़ा जा चुका है। नगर पालिका अधिकारियों के निर्देश पर इन पकड़े गए बंदरों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस लाइन और रेलवे स्टेशन के पास करीब दो सौ बंदरों का झुंड रहता है, जो लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *