फतेहपुर में सड़क दुर्घटना, युवक की मौत:शादी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोस्त गंभीर घायल

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फतेहपुर के जहानाबाद में शनिवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा जहानाबाद-घाटमपुर रोड पर मदर डेयरी के सामने हुआ। मृतक की पहचान जहानाबाद कस्बा के सनी गढ़वा मोहल्ला निवासी सत्यम उर्फ गोलू (पुत्र राजेश कुमार) के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त बिपिन के साथ घाटमपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब 9 बजे लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी जहानाबाद में भर्ती कराया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने सत्यम उर्फ गोलू को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बिपिन का इलाज जारी है। जहानाबाद थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *